

उत्तराखंड : उधमसिंहनगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुई राइस मिल लूट के मामले में जिले के SSP मंजूनाथ टीसी ने खुलासा कर दिया है.. घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनसे घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे और अन्य सामान सहित लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है..
किच्छा कोतवाली क्षेत्र की खन्ना राइस मिल में हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने में शामिल मिल का मुनीम समेत लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। पुलिस को मील से चोरी डीवीआर बरामद करने के बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। रविवार एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किच्छा कोतवाली में खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 28 दिसंबर की रात बदमाशों ने खन्ना राइस मिल में हथियारों के दम पर धावा बोल कर वहां सुरक्षा के लिए मौजूद चौकीदार सादा सिंह को बेरहमी मार- पीट कर गंभीर अवस्था मे घायल कर दिया जिसके बाद मिल के कार्यालय की दराज में रखी 75 हजार की नकदी लूट ली थी।
उन्होंने बताया कि मिल के स्वामी संजीव खन्ना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। बदमाश मिल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें लगातार लुटेरों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डीवीआर बरामद करने के बाद लुटेरों तक पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले चारों को दबोच लिया। एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी। एसएसपी ने बताया कि घटना में राइस मिल का मुनीम, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोग शामिल थे।
जिसमे से पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ सोनू सपेरा, अंकुश गुप्ता उर्फ हनी, सुनील कुमार कोली, करन सक्सेना सभी आरोपी किच्छा के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र उर्फ सोनू हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या समेत लूट के मामले दर्ज हैं। घटना को अंजाम देने का मास्टर माइंड रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..