

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक फिर से टल गई है। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली जा रहे हैं। 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।
11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे। इसी दिन शाम को वापस दिल्ली लौटेंगे।
कांग्रेस इस कैबिनेट बैठक से पहले ही लगातार सरकार को घेर कर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, इसका बड़ा कारण विजिलेंस द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की मांगी गई अनुमति है।
कांग्रेस इस मामले में राज्यपाल से भी मिली है और लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगी हुई है।
अब 25 सितंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक विजिलेंस को मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की मंज़ूरी देगी या नहीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..