उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए आसान की ये मुश्किल,राहत..



उत्तराखंड : पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की एक और पहल, महानुभावों की सुरक्षा में नियुक्त शैडो/गनर को अब छुट्टी पर जाने से पहले अपने शस्त्र को जमा करने नहीं जाना पड़ेगा अपने नियुक्ति जनपद, नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा कर जा सकेंगे छुट्टी।
सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित महानुभाव के एक जनपद से अन्य जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यदि उनकी सुरक्षा में नियुक्त शैडो/गनर को इमरजेंसी में अवकाश चाहिए, तो वह अपने नियुक्ति जनपद को व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवदेन पत्र भेजकर अवकाश स्वीकृत करा सकते हैं। अवकाश पर जाने से पहले शैडो/गनर को शस्त्र जमा करने अपने नियुक्ति जनपद भी नहीं जाना होगा। वह नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके अवकाश पर जा सकेंगे, इस फैसले से दूरदराज़ के इलाकों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत के साथ काफी हद तक मुश्किल आसान होंगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल