

उत्तराखंड : स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। उनके पैर में फ्रैक्चर है। वह मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य महानिदेशक अलसुबह अपने रेसकोर्स स्थित आवास से टहलने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गई। इसके बाद स्वजन उन्हें जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल) ले गए। जहां पर उनका एक्सरे व अन्य जांच हुई।
जांच में पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। चिकित्सकों द्वारा पैर पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया और आपरेशन (सर्जरी) की सलाह दी। दोपहर बाद स्वास्थ्य महानिदेशक को इलाज के लिए मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पैर की सर्जरी होने के कारण चिकित्सक उन्हें लंबे समय तक आराम की सलाह दे सकते हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..