

उत्तराखंड – देहरादून : आज दोपहर में एक भीषण और बड़ा हादसा टल गया दरअसल देहरादून से डोईवाला की दिशा में आ रहा एक ट्रक संख्या UK 14 CA 6007 दुर्घटनाग्रस्त हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12:30 बजे एक ट्रक देहरादून से लच्छीवाला टोल की तरफ आ रहा था. इसी दौरान ट्रक के ब्रेक फेल हो गये यह ट्रक लच्छीवाला टोल के बूथ संख्या 10 की सीध में आ रहा था. गनीमत रही ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
डोईवाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवती ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बच गई. वीडियो को देखे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है.
लच्छीवाला टोल कर्मी राकेश नौटियाल ने बताया दोपहर के समय देहरादून की ओर से आ रही युवती टोल प्लाजा के पास पहुंची तो पीछे से एक तेज गति से आते हुए खनन से भरे ट्रक ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया. यह ट्रक युवती के ऊपर चढ़ने के बजाय दूसरी साइड पर जाकर पलट गया. बताया जा रहा है कि अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए. यह ट्रक तेज गति से टोल प्लाजा के लेन नंबर 10 में घुस गया. ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..