

उत्तराखंड – हरिद्वार : हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी।
कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक वाहन में आग लग गई। जिसमें बैठे ड्राइवर अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल रोशनाबाद हरिद्वार ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपने आप को बचाया।
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे।
अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। भीषण आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जल चुकी है गनीमत कोई जनहानि नहीं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी