

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार से राज्य के अनेक जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले तीन घंटे तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना है।
वही राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी देहरादून टिहरी हरिद्वार और पौड़ी जनपदों के लिए कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है पिछले घंटे में नजर डालें तो भीमताल में 7 एमएम, ज्यूलीकोट में 7 एमएम ,आशारोडी में 5 , मुक्तेश्वर में 4.5 , देहरादून में ,2.5 , पंतनगर में 4.0 नैनीताल में 3.5 ,रुड़की में 2 एमएम ,कालाढूंगी में 4.5 वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में आज यानी रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी है। 3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शनिवार को देहरादून, मसूरी, विकासनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal