

उत्तराखंड में अतिथियों के सम्मान की परंपरा रही है, लेकिन कुछ लोग यहां की छवि को दागदार करने से बाज नहीं आ रहे।मामला ऋषिकेश का है, जहां सहारनपुर के एक लड़के ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार की है। रूस की रहने वाली एक महिला पर्यटक भूतनाथ मंदिर के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक की नजर महिला पर पड़ गई। वो महिला से जबरन बात कर उसके साथ दोस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला पर्यटक ने युवक को अनदेखा किया तो वो महिला पर्यटक संग बदसलूकी पर उतारू हो गया, उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
उत्तराखंड में विदेशी महिला से छेड़छाड़ कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पौड़ी गढ़वाल शेखर सुयाल ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को सूचना मिली। बताया गया कि भूतनाथ मन्दिर के ऊपर सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर घायल कर दिया है और व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया है।
पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जंगल में कांबिंग की। आसपास सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति कांबिंग के दौरान भूतनाथ मन्दिर के नीचे स्थित घने जंगल में छिपा मिला। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने व्यक्ति ने अपना नाम अनुज सिंह (29) निवासी कस्बा तितरो निकट जैन मंदिर तहसील नकुड जिला सहारनपुर बताया।
प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मण झूला विनोद सिंह गुंसाई ने पुलिस टीम के साथ विदेशी महिला के उपचार के लिए चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने विदेशी महिला को डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन