

उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में महिला का खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरी निवासी एक महिला रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी, महिला के परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। वही सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला सावित्री देवी का शव ग्राम कनोरा में ईदगाह के समीप खेत में पड़ा हुआ है।
खेत में महिला के शव की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक और एसओजी टीम को मौके पर बुलवाया। जहा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि एक महिला का अर्धनग्न शव खेत में मिला है। जिसके खुलासे के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला की मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video
₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट_धामी सरकार ने खोला खजाना..
विवेचना में देरी की तो सस्पेंड होंगे अधिकारी_ SSP नैनीताल का सख्त फरमान
हल्द्वानी बेस अस्पताल_ CT स्कैन बंद, OT पर ताला और कूड़े के ढेर..मरीज कहां जाएं ?
हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका_ बेलबाबा की वन भूमि का प्रस्ताव खारिज