उत्तराखंड (बड़ी ख़बर) : यहाँ फ्लाइओवर पर हुआ भीषड़ हादसा 9 गंभीर रूप से घायल..

देहरादून जनपद के डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर बुधवार शाम एक अर्टिगा कार और बुलेरो वाहन की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 सेवा और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था को सुचारू भी किया।
कोतवाली के अंतर्गत डोईवाला-लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर बुधवार शाम अर्टिगा कार के विपरीत दिशा में आ जाने से कर्णप्रयाग से देहरादून जा रही बुलोरे वाहन टकरा गया। हाईवे में दुर्घटना घटते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल सूर्य भूषण नेगी व कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पंवार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने फ्लाई ओवर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर फ्लाई ओवर में ट्रेफिक को सुचारू कराया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…