

उत्तराखण्ड हाइकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से ऊत्तराखण्ड अधिवक्ता संघ के सदियों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी बार एसोसिएशनों को एक चैट के नीचे लाने पर बल दिया गया। हाइकोर्ट बार अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सहूलियत प्राथमिकता है।
नैनीताल में मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस हॉल में नैनीताल, बाजपुर, बागेश्वर, थराली, श्रीनगर, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, लक्सर, विकासनगर, जसपुर, काशीपुर, सितारगंज, टिहरी, भगवानपुर, चमोली, देहरादून, डोईवाला, रुद्रपुर, डीडीहाट, रुड़की, विकास नगर, खटीमा समेत अन्य न्यायालयों की बार के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि ऊत्तराखण्ड की सभी बार एसोसिएशन को एक मंच पर लाने का प्रयास प्रशंसनीय है। अधिकतर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता कल्याण, जरूरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद आदि पर एकता के साथ पैरवी पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता हाइकोर्ट बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने की। गोष्टी में महासचीव सौरभ अधिकारी, उपाध्यक्ष विकास कुमार गुगलानी, वीरेंद्र अधिकारी, मनीष जोशी समेत दर्जनों स्थानीय और बाहर से आए अधिवक्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया
Haldwani – LPG उपभोक्ताओं के लिए अपडेट_आज इन इलाकों में पहुंचेगी गैस
धामी सरकार ने बांटे दायित्व : 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, योगेंद्र रावत को कुम्भ,टिहरी को नई कप्तान
आज संभलकर रहें_ 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट