उत्तराखंड : लापरवाही से बचें ..कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट बढ़ा रहा खतरा.. इस जिले में नया मामला

उत्तराखंड – राज्य में दूसरी लहर के प्रकोप के बाद अब हालात काफी हद तक सुधर गए है लेकिन लाप्रवाही कहीं भारी ना पड़ जाए ,कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वेरियंट का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम क्वारंटीन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग की टीम लगातार मरीज की निगरानी कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीज के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
वहीं जिले के प्रवेश मार्गों पर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। पौड़ी में कोरोना के कुल 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कल्जीखाल ब्लॉक के बांजखाल-हंसुड़ी व गुरेथखाल के 13 संक्रमित शामिल हैं।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट के मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। साथ ही मरीज के संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के कल्ज्जीखाल ब्लॉक स्थित बांजखाल-हंसुड़ी में 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
गुरेथखाल में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए थे। समस्त 13 संक्रमितों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति की है। एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि बांजखाल-हंसुड़ी और गुरेथखाल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर राजस्व पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal