नैनीताल : ठंडी सड़क पर फिर हुआ भूस्खलन झील में समाया मलवा और बोल्डर.. खतरे की ज़द में गर्ल्स हॉस्टल..

उत्तराखंड (नैनीताल) – नैनीताल के ठंडी सड़क मार्ग में बीते कुछ दिनों से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाओं के बीच बीती रात्रि हुए भूस्खलन ने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है। पाषाण देवी मंदिर से लगभग 100 मीटर आगे मल्लीताल की तरफ को बीते कुछ दिन से हो रही तेज बारिश के कारण लगातार बोल्डर गिरने और पहाड़ी में भूस्खलन हो रहा था। बीते दिवस भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था , जिसके बाद मलवा रोड पर आ गया था। कल जेसीबी मशीन लगाकर मलवा हटाने की कोशिश भी विभाग ने की थी , लेकिन रात्रि में हुई हलकी बारिश के बाद तेज आवाजों के भारी मात्रा में बोल्डर और मलवा नीचे झील में आ गया। इस घटना से इसके ठीक ऊपर स्थित गर्ल्स हॉस्टल पर भी ख़तरा मंडरा गया है।

यहाँ गौरतलब ये है की जिस स्थान पर यह भूस्खलन हुआ है , उसी स्थान के ठीक ऊपर कुछ वर्षों पहले ही बड़ा निर्माण कार्य भी हुआ है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रो अजय रावत ने कहा है की राजभवन मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है , और यहाँ पहले भी कई बार बड़े भूस्खलन हुए हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में हो रहे बड़े भवन निर्माण सोचनीय एवं चिंतनीय हैं। वहीँ क्षेत्रीय सभासद मनोज साह जगाती ने भी सभी जनता एवं क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने और ठंडी सड़क मार्ग में मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं जाने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट