

उत्तराखंड : लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है खासकर पर्वतीय इलाकों में स्थानीय लोगों का जनजीवन कठिनाइयों से भर गया है ।बारिश के चलते एक और बेहद दुःखद हादसे की ख़बर सामने आ रही है। टिहरी जिले की धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में बीती रात्रि में हुई भारी बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

टिहरी जिले की धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में बीती रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बारिश से मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूटी। बच्चों के दादा प्रेमदास (60) के पैर पर हल्की चोट आई है। बच्चों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। चंबा के थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि बीती रात 2 बजे के लगभग मरोड़ा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यों रात को ही मौके पर पहुंचे। बच्चों को मलबे से निकाला गया। दोनों बच्चों को 108 सेवा की मदद से पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृतृ घोषित कर दिया। बताया कि स्नेहा (12) पुत्री प्रवीण दास और रणवीर (10) पुत्र प्रवीण दास की दर्दनाक मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त