उत्तराखंड: इस प्राइवेट स्कूल में कोरोना की दस्तक,4th क्लास की छात्रा पॉज़िटिव, मचा हड़कंप


उत्तराखंड : प्रदेश के राजधानी देहरादून के कर्जन रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक चौथी क्लास की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में शनिवार को स्कूल को बंद करवा दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि छात्रा तीन दिन से स्कूल नहीं आ रही थीं।
ऐसे में अन्य बच्चों में संक्रमण की आशंका कम है। सोमवार को पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद स्कूल खोलने पर निर्णय होगा। स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि शुक्रवार शाम को छात्रा के परिजनों ने फोन पर उसके पॉजिटिव आने की जानकारी दी। जिस पर हमने तत्काल जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। उनके निर्देश पर शनिवार को बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
स्कूल पूरी तरह बंद कर सेनेटाइज किया गया है। रविवार को भी सेनेटाइज होगा। हालांकि पहले भी सेनेटाइजेशन,मास्क और अन्य तरह की एहतियात बरती जा रही है। आगे जो भी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से निर्देश मिलेंगे उसी के अनुसार स्कूल खोलने पर फैसला होगा।
स्कूल में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के बाद शनिवार और रविवार को स्कूल बंद किया गया है। सेामवार को स्थितियों को जायजा लेने के बाद स्कूल खोलने या बंद रखने का निर्णय लिया जाएगा। अन्य सभी स्कूलों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।
डॉ. मुकुल कुमार सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..