उत्तराखंड : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, वांटेड को लगी गोली, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। पुलिस टीम पर फ़ायर कर गन्ने के खेत में छिपे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार रात की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मर्डर, डकैती के 8 मुकदमो का वांछित बदमाश नीरज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक नवीन चौहान मय पुलिस कर्म गण के ब्रम्हनवाला खानपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान खानपुर की तरफ से आए । एक मोटर साइकिल पर दो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की । पुलिस ने पीछा किया तो दोनो बदमाश गन्ने के खेत में घुस कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नीरज (पुत्र धीर सिंह) के पैर में गोली लगी है । घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा

प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश नीरज पुत्र धीर सिंह भोपा मुजफ्फरनगर का निवासी है तथा मर्डर, डकैती और मुठभेड़ के करीब 08 मुकदमो यूपी में दर्ज हैं।

खानपुर लक्सर हाईवे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में छुप गए। पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे पकड़ लिया गया है। दूसरा बदमाश फरार है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने अस्पताल पहुंच घायल बदमाश से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस के छापे में दफ़्तर के अंदर रंगे हाथ पकड़ा गया यह अधिकारी..

बुधवार शाम को खानपुर थाने के गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान दो पुलिसकर्मियों के साथ खानपुर लक्सर हाईवे पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। वह बाइक मोड़कर पीछे भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम भी उनका पीछा करने लगी। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। इसके बाद बदमाश सड़क से थोड़ी दूरी पर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने खानपुर थाने को सूचना दी। सूचना पर थाने से सशस्त्र पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खेत में छिपे बदमाशों को घेर लिया। इसपर बदमाशों ने दोबारा से गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवक को गोली मारने वाले पकड़े गए,IPL टीम को लेकर हुई थी बहस..

पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद अस्पताल भिजवा दिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस उसकी तलाश में खेतों में कांबिंग कर रही है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि पकड़े गए बदमाश का नाम नीरज निवासी ककराला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर है। उसके दूसरे साथी की भी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *