
पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत चौकी प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट थे उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। और सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही न करने के संबंध में यह कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ऋषिकेश के कोतवाल निरीक्षक रवि सैनी को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है इन्होंने अनशन कारियों के धरना स्थल पर नियमित रूप से निगरानी न करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना कैंट के उपनिरीक्षक जगत सिंह को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है इनको सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही नहीं करने के संबंध में लाइन हाजिर किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आज दिनांक 4:.12. 2022 को उक्त निरीक्षको उप निरीक्षकों क़ो लाइन हाजिर कर दिया गया है माना जा रहा है की कैंट थाने में कांग्रेस के हंगामा करने के चलते ये कार्यवाई हुई है माना जा रहा है की कांग्रेस और अंकिता हत्याकांड के विरोध में तमाम लोग धरने पर थे उनमे से कुछ उठकर राजभवन पहुंच गए जिसके बाद हुई पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई हुई है ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला