

उत्तराखंड : केन्द्रीय कारागार सितारगंज के मैदान की खुदाई में 60 मोबाइल फोन, कई चार्जर और बैटरियां बरामद हुई हैं। कारागार अधीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब जांच की जाएगी कि जेल में मेाबाइल कैसे पहुंचे, कहां कहां और किससे क्या बातें की गईं हैं।
बताया जाता है कि जेल में मोबाइल फोन के प्रयोग के संदेह पर केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक अनुराग मलिक ने टीम का गठन किया था। टीम ने रात करीब 11 बजे कारागार की सभी बैरेकों की तलाशी ली। साथ ही समीप के ही मैदान की भी खुदाई की गई। खुदाई में गड्ढे में दबाकर रखे गये 60 मोबाइल फोन, कुछ चार्जर व बैटरियां आदि बरामद हुईं।
जेल में कैदियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना अवैध है, इसलिए इसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। कारागार अधीक्षक मलिक ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसमें कहा गया है कि मोबाइल फोन से किसी के द्वारा कोई अवैध कार्य तो नहीं किया गया है, इसकी जांच की जाए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल में तलाशी लेने वाली टीम में बंदी रक्षक अरविंद कुमार, राम सिंह कपकोटी, अनुज कुमार, निखिल पाराशर, प्रकाश कुंवर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज गोस्वामी, राम गिरी, प्रवीण बेलवाल, दीपक भट्ट, ललित नेगी, महिपाल कोरंगा, प्रभु सिंह आदि शामिल रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..