

उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों के वाहन के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे- 58 पर भीषण हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. जिन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
नेशनल हाईवे- 58 पर प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों को घायलों को वाहन से बाहर निकाला. जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।
मिल रही जानकारी के मुताबिकआज सुबह नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस, केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से भिड़ गई. हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए.सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी की तरह हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या UK15PA0236 जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी तथा एक बोलेरो संख्या UK13TA0583 जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी तभी दोनों वाहन भिड़ गए।
हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. अचानक हुए हादसे से बस में चीख पुकार मच गई. मुनिकी रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बस और बोलेरो की टक्कर में दो तीर्थयात्री की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हादसे में मृतक
पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता
सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल
घायलों के नाम
1- सिया दास (15) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन जिला सिप्ला, कोलकाता।
2- सोतु दास (42) पुत्र तपन दास निवासी उपरोक्त।
3- सोमदास (40) पत्नी शांतिदास निवासी उपरोक्त।
4- शोभित शाह निवासी पश्चिम बंगाल।
5- शोभित दत्ता निवासी पश्चिम बंगाल।
6- अभिषेक पांडे निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी सेक्टर 63 गुड़गांव हरियाणा।
7- लक्ष्मण पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग (ड्राइवर)।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




36 लाख की स्मैक जब्त, नैनीताल पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर
हाईवे हादसा : हमेशा के लिए थम गई दो धड़कनें, खाई से निकाले गए पति-पत्नी के शव..
हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..