नैनीताल में टू व्हीलर्स से टोल वसूली पर हंगामा_ मंत्री कैड़ा ने कहा इससे देशभर में बदनामी…Video


ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखण्ड के नैनीताल में नगर पालिका के मोटरसाइकिल समेत टू व्हीलर पर नगर प्रवेश टैक्स लगने के बाद हंगामा हो गया। शहरी विकास मंत्री कैडा ने इसे रुकवाने के साथ जांच कराने की बात कही है।
नैनीताल में ब्रिटिशकाल से ही वाहनों के प्रवेश पर शुल्क लिया जाता है।
ये प्रवेश शुल्क प्रति प्रवेश पर नैनीताल जिले के लोगों के लिए ₹200/= और बाहरी लोगों के लिए ₹300/= वसूला जाता है। ये टैक्स प्रति फेरा ही मान्य होता है। इसमें, नगर पालिका ने पिछले वर्ष खुद महिला समूहों के साथ इसे चलाया जबकी इस वर्ष बाहरी ठेकेदार को 21 माह के लिए 24 करोड़ रुपये पर दिया गया है।
बुधवार रात 12 बजे से बाहरी दोपहिया चालकों से भी ₹100/= की वसूली शुरू हो गई। कुछ देर चलने के बाद स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों के साथ इस प्रथा का विरोध किया। इतना ही नहीं, फांसी गधेरा क्षेत्र में अधिवक्ताओं से वसूली पर वो एकजुट होकर हंगामे पर उतारू हो गए।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका नैनीताल ईओ से वार्ता कर दोपहिया वाहनों पर टोल वसूली पर रोकने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता