देहरादून_राहुल गांधी के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल पर बड़ा हादसा,कांग्रेसी नेता की मौत..


देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर अचानक एक लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए CMI अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
इस दर्दनाक घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अपडेट
देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी के 17 जुलाई के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है, अमर मेहता उसी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे. टेंट लगाने के दौरान लोहे का गाडर कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिरा, उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा मंच निर्माण के दौरान हुआ. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी देखा जा रहा है कि मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर कार्य भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)
बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत
Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!