UP : आधी रात CM योगी के दफ्तर का ट्विटर हैंडल हैक,DP चेंज, कई ट्वीट्स..



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर के ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने निशाना बनाया है. शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हैकर्स ने सीएम योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया और एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए. हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग किया है.

इतना ही नहीं हैंडल के प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया. हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया. साथ ही एक ट्वीट को पिन टू टॉप यानि सबसे ऊपर कर दिया.
हालांकि कुछ देर बाद योगी आदित्यनाथ की तस्वीर दिखने लगी. @CMOfficeUP नाम के इस हैंडल को चार मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं. हैंडल से मुख्यमंत्री के दौरे और फैसलों से संबंधित जानकारी दी जाती है.
सीएम योगी से जुड़े ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने के बाद कई यूजर्स ने यूपी पुलिस को टैग कर इसकी शिकायत की. हालांकि इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. @CMOfficeUP हैंडल दो घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani में एडीजी ने सख्त निर्देश दिए_इन एरिया में फोकस..
उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी