

उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक 15 साल के किशोर की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। 15 वर्षीय किशोर का शव गेंहू के खेत में मिला। उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि उसकी आंख फोड़ने के बाद हत्या की गई थी। इसमें एक आंख उसकी बाहर भी आ गई। घटना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया है।
थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में लक्ष्मण का 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ का शव उसके ही गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। किशोर की आंखें फोड़ कर निर्मम हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोर की हत्या कर उसी के खेत में खड़ी गेहूं की फ़सल में उसका शव फेंक दिया गया। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ,थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
होलिक दहन के बाद से नहीं दिखा था किशोर
एसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि गेंहू के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला है। जिसकी आंख पर चोट के निशान है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। किशोर होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद नज़र नहीं आया बुधवार सुबह उसका शव गेहूं के खेत में मिलने की सूचना मिली है। घटना की गहनता से पड़ताल करने में पुलिस टीम जुटी हुई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal