उत्तराखंड : सड़क पर काल बनकर दौड़ी बेकाबू बस ने महिलाओं को रौंदा_एक की मौत,5 गम्भीर.. Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में उस वक्त अचनाक से हड़कंप मच गया जिस वक्त एलायंस कालोनी के पास एक स्कूल बस ने टेंपो का इंतजार कर रही आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और 5 महिलाये घायल हो गयी। घायल महिलाओ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल समय तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल महिलाए काम से घर लौट रही थी।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्री बस से आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पाच महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर घायलों का इलाज चल रहा है। सभी महिलाएं काम से वापस घर लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक एलायंस कालोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। जिस कारण वहा पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिलाओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

जबकि पाच महिलाओ का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सभी महिलाएं दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका का नाम मीनू मिस्त्री बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया की एलायंस कालोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओ को रौंदा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से महिलाओ को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में पांच महिलाएं घायल हुई है जबकि एक महिला की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *