Ad

बच्ची को टक्कर मार कर फरार हुआ बेकाबू बाइक चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल की बड़ी बाजार में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बच्ची को टक्कर मारी और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को दबोच लिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के बड़ा बाजार में आज सवेरे पैदल जा रही बच्ची को मोटर साइकिल सवार जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। बाजार में मौजूद लोग बच्ची को अस्पताल ले गए। इस दौरान मोटर साइकिल सवार तेजी से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने कहा कि उसकी बच्ची जब अनुपम रेस्टोरेंट के समीप से गुजर रही थी तो एक बाइक सवार उसे टक्कर मार गया।

कहा कि टी.वी.एस.अपाचे मोटर साइकिल संख्या यू.के.04 8463 सवार युवक ने बच्ची को टक्कर मारी और बिना रुके चलता बना। उन्होंने आरोप लगाया है कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने लौटकर भी नहीं देखा और वो अमानवीय तरह से भाग गया।

परिजनों का कहना है कि मानवता के नाते उसने बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। अब वो चाहते हैं कि पुलिस इसका संज्ञान लें और आगे ऐसी घटना होने से रोकें। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस फड़ लगाकर आजीविका चलाने वाले युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। इधर बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *