

केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही आंचल ने दी महंगाई की सौगात ।
नैनीताल – लालकुआं : अमूल द्वारा दुग्ध दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों मैं वृद्धि की है । उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई ।

रेट बढ़ोत्तरी पर बाजार सर्वे में आंचल उपभोक्ताओं का कहना है कि नैनीताल दूग्ध संघ प्रबंधन द्वारा अपने अनाप-शनाप खर्चों में कटौती के बजाय दुग्ध दरो में अनावश्यक वृद्धि की जा रही है तथा दुग्ध उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले स्टैंडर्ड दूध की आधे व एक लीटर की पैकिंग दरों में बढ़ोतरी साहित बुजुर्गों व रोगियों के लिए तैयार गाय दूध दरों में भी प्रति लीटर ₹2 की वृद्धि कर आंचल ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही महंगाई की सौगात दी है। वही उपभोक्ताओं का कहना है कि आंचल प्रबंधन द्वारा दूग्ध दरों में वृद्धि के बजाय अपने अनाप-शनाप खर्चों पर कटौती का निर्णय लेना चाहिए । इधर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चित रहने वाले संघ प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video