भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल के भवाली बाई पास में एक लावारिस मोटर साइकिल संदिग्ध हालात में राहगीरों की सूचना पर पुलिस को मिली है। कोतवाल अब मध्य प्रदेश के नंबर की इस बाइक की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
नैनीताल जिले में भवाली से भीमताल को जाने वाले बाईपास में आज राहगीरों को एक बाइक खाई में गिरी हुई दिखी। उन्होंने, इसकी जानकारी भवाली कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाल प्रकाश मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाई में उतारने के बाद पुलिस जवानों को काफी नीचे मध्य प्रदेश के नंबर की एक बाइक मिली।
बाइक खाई की झाड़ीयों में फंसने के कारण बहुत नीचे गिरने से बच गई। पुलिसकर्मियों ने एक तरफ बाइक को रस्सी से बांधा और दूसरी तरफ पुलिस की स्कार्पियो से बांधकर उसे मानवीय मदद से सड़क तक खींचा। बाइक कई दिनों से खाई में पड़ी नजर आ रही थी। ग्रे कलर की टी.वी.एस.अपाची जैसी दिखने वाली बाइक संख्या MP53MB6501 को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे लावारिस खाते में जमा कर दिया गया है।
कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि बाइक 15 भी दिन से खाई में गिरी होने की जानकारी मिली है। बाइक के स्वामी का नाम जानने के लिए जांच चल रही है।
अब सवाल ये उठ रहे हैं कि बाइक के साथ कोई सवार भी तो नहीं थे ? कहीं किसी ने बाइक सवार को अपहृत कर बाइक खाई में तो नहीं फैंक दी ?
कहीं आपसी दुश्मनी या खुंदक के चलते बाइक को इस सुनसान जगह लाकर ठिकाने तो नहीं लगाया गया है। मध्य प्रदेश के नंबर की बाइक ऊत्तराखण्ड और उसमें भवली जैसे दुर्गम क्षेत्र तक आखिर पहुंची कैसे ? इस बाइक की गुमशुदगी कहीं आसपास के थानों में लिखी तो नहीं है ?
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में युवा ज्वेलर्स की मौत,परिवार के पांच सदस्य गंभीर
Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद
AI कंटेंट पर अब लेबल ज़रूरी, 3 घंटे में हटेगा फेक, सख्त नियम लागू..