दर्दनाक हादसा : अलकनंदा में डूबने से गढ़वाल वि.वि. के दो छात्रों की मौत..


उत्तराखंड : बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीन छात्र अलकनंदा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो छात्र नदी में डूब गए। हादसा उत्तराखंड के श्रीनगर में हुआ। यहां बुधवार को विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्र अलकनंदा नदी में डूब गए। वहीं एक छात्र सकुशल निकल गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त हो रही जानकारी जानकारी मुताबिक हादसे में मृतक छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के रहने वाले हैं। ये श्रीनगर स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में पढ़ रहे थे। बुधवार को विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले तीन छात्र एक साथ घूमने निकले थे। आशंका है कि छात्र अलकनंदा नदी में स्नान के लिए गए हो और नहाते वक्त डूबने की वजह से इन छात्रों की मौत हुई है।
एक साथ घूमने निकले थे तीनों
उत्तराखंड पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। तीन में से एक छात्र की हालत स्थिर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस छात्र को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भी श्रीनगर विश्वविद्यालय में बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और यह तीनों एक साथ घूमने निकले थे। इनमें से दो की मौत हो गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने