कार्बेट फॉल में डूबे रुद्रपुर के दो छात्र, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी, देखिये रेस्क्यू..


हल्द्वानी – कालाढूंगी के कार्बेट फाल में आज नहाने आये दिनेशपुर के द्रोण कालेज के एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। मौके पर तलाश जारी है।
कालाढूंगी थाना प्रभारी राजबीर सिंह नेगी ने बताया कि उधमसिंह नगर के दिनेशपुर स्थित द्रोण कालेज के छात्रों का एक समूह सैर के लिये कार्बेट फाल आया था। बढ़ती तपिश के बीच दो छात्र रिंकी मंडल व अभिजीत अधिकारी कार्बेट फाल में उतर गये और नहाने लगे।
इसी बीच दोनों भवंर में फंस गये और लापता हो गये। सूचना मिलते ही कालाढूंगी की पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। राहत व बचाव कार्य चलाया गया। नेगी ने बताया कि रिंकी मंडल का शव बरामद कर लिया गया है जबकि अभिजीत अधिकारी नामक युवक अभी लापता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी है।
अपडेट
पुलिस द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार आज कॉर्बेट फॉल नयागांव कालाढूंगी से बन रेंजर अमित द्वावासाकोटी द्वारा सूचना दी गई कि कॉर्बेट फॉल में नहाते समय दो छात्र डूब गए हैं उक्तसूचना पर राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर पुलिस फोर्स व स्थानीय लोगों व छात्रों की सहायता से एक छात्र रिकी मंडल उम्र 18 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त छात्र को मृत घोषित किया गया है तथा दूसरे छात्र को पुलिस टीम एवं एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों द्वारा दूसरे छात्र की काफी खोजबीन की गई परन्तु नहीं मिला ना वक्त होने के कारण तलाश नहीं की जा सकी कल प्रातः पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम द्वारा डूबे हुए दूसरे छात्र की तलाश पुनः की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा