हादसा : देवप्रयाग के पास नेशनल हाइवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस,कई ज़ख़्मी



उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के समीप चारधाम यात्रा से लौट रही बस सड़क पर अचानक पलट गई, जिसमें छह यात्री गंभीर चोटिल हो गये। बस में सभी यात्री महाराष्ट्र के थे। देवप्रयाग थानाप्रभारी देशराज शर्मा ने बताया कि यात्री बस में तकनीकी खराबी के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई।
जानकारी के मुताबिक NH-58 पर देवप्रयाग के पास बछेलीखाल में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है, बस सड़क पर पलटते हुए खाई में जाने से बाल-बाल बची। बस में महाराष्ट्र के यात्री दल के 28 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, बाकी लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। जिन्हें पुलिस ने 108 के जरिए सीएचसी अस्पताल बागी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।
गौरतलब है कि बीती रोज भी कौडियाला में आंध्र प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल हो गया था।
बस दुर्घटना में चोटिल हुये यात्री के नाम:
सोलना (60)पत्नी चंद्रकांता, दीपक नियंकर(58)पुत्र गणपना नियंकर, कल्पना नियंकर(56) पत्नी दीपक नियंकर,संजय (57)पुत्र एकनाथ, जयश्री(51) पत्नी नवनाथ पंवार तथा प्रमिला (54)कालीदास पंवार सभी निवासी नासिक महाराष्ट्र के है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल