Ad

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा पिकअप,हादसे में दो की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ. मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत नाजुक है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है हादसे में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page