आम लोगों के काम बिना किसी सिफारिश या परेशानी के ऑटोमोड में हों : CM


उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मण्डलभर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जनता से सीधे जुड़ने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है।
नैनीताल के ए.टी.आई.सभागार में कुमाऊं के सभी छह जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आहूत हुई। बैठक में सी.एम.ने जिम्मेदार अधिकारियों को जनता दरबार लगाकर काम की मॉनेटरिंग करने को कहा है। आपसी समन्वय बनाकर जनता के सपनों पर खरा उतरें। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारें। कहा कि देशभर में चल रही प्रधानमंत्री की योजनाओं को ऊत्तराखण्ड में भी लागू करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कहे पर डेमोग्रेफी चेंज, आपराधिक, सांस्कृतिक, सत्यापन आदि मामलों में समझौता नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के काम बिना किसी समस्या और सिफारिश के ऑटोमोड़ में हो। सी.एम.ने कहा कि सभी डी.एम.को एक दिन कार्यालय में बैठकर दूरदराज से आए आम लोगों की शिकायतें सुन्नी होगी। सिस्टम को सही रखने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों को सजा दी गई है।
बैठक में यू.एस.नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की शिकायत पर काशीपुर के कर्मचारी शिवम द्विवेदी को सस्पेंड करने के लिए सी.एम.ने आयुक्त को सीधे कदम उठाने के आदेश दिए।
बैठक में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा और मेयर काशीपुर दीपक बाली के अलावा दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, अनिल कपूर ‘डब्बू’, दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, दिनेश चंद आर्या, हेमंत द्विवेदी, मजहर नईम नवाब आदि उपस्थित थे। बैठक में आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आई.जी.रिद्धिम अग्रवाल के अलावा जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पाण्डे, जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष कुमार भटगई, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पाण्डे, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी और जिलाधिकारी यू.एस.नगर नितिन सिंह भदौरिया समेत सभी एस.एस.पी.और एस.पी.आदि अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video