झाड़ू थामे सफाई अभियान में जुटे CM धामी ने इस तरह दिया स्वच्छता का संदेश_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पंत पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया और पौंधे रोपकर ग्रीन ऊत्तराखण्ड का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट(जी.ई.पी.)लागू कर विश्व के सामने एक मॉडल रखा है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल में रहे। आज दौरे से दूसरे दिन सी.एम.पंत पार्क पहुंचे जहां उन्होंने सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए नालियों की झाड़ू से सफाई की। उन्होंने, पार्क में वृक्षारोपण किया और स्कूली बच्चों और मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वछता की सपथ दिलाई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावण को बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट(जी.ई.पी.)को सरकार ने देश मे सबसे पहले मॉडल लागू किया है, जिसके तहत लगभग 6000 जल स्रोतों को पुनर्भरण किया है।
इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, विधायक सरिता आर्य, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page