हल्द्वानी में विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। देश की सैन्य गौरवगाथा का प्रतीक विजय दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 दिसंबर को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। वर्ष 1971में इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि विश्व मानचित्र पर एक नया राष्ट्र बांग्लादेश अस्तित्व में आया।
विजय दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित युद्ध स्मारक (शहीद पार्क) में 1971 के भारत – पाक युद्ध में शहीद हुए वीर अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित प्रशासन, पुलिस, सेना एवं सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विजय दिवस समारोह में डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने युद्ध स्मारक पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि *विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, अटूट संकल्प और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि 1971 में हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर तिरंगे की शान को ऊंचा रखा। उनका यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
एसएसपी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे वीर शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस सम्मान गार्द द्वारा शोक सलामी दी गयी। और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन के उपरांत वीरांगनाओं एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में शहीद सैनिक आश्रित सरस्वती देवी (पत्नी स्व. सिपाही कृपाल दत्त), नंदा जोशी (पत्नी स्व. सूबेदार कृष्णा जोशी), पार्वती देवी (पत्नी स्व. सिपाही बदर सिंह) सहित अन्य वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट जी.एस. चौहान, मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा (वीएसएम), कर्नल दीपक जोशी, कर्नल आलोक पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.डी. कांडपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला, ग्रुप कैप्टन सुरेंद्र रावत, कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, गौरव सेनानी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..