उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा_ 5 की मौत, 5 घायल_SDRF ने चलाया कठिन रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चंपावत जिले से सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बागधार के पास एक बोलेरो (UK04TB-2074) करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह वाहन बुसेल से बारात छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी घाट क्षेत्र से पहले यह हादसा हो गया।

SDRF का त्वरित और साहसिक रेस्क्यू

आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत रवाना हुई।
कठिन ढलान और गहरी खाई को पार करते हुए टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की मदद से नीचे उतरकर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

5 घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

5 शवों को SDRF ने बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया

मृतकों के नाम

प्रकाश चंद्र उनियाल (40), दिबडिब्बा विलासपुर
केवल चंद्र उनियाल (35), दिबडिब्बा विलासपुर
सुरेश नौटियाल (32), पंतनगर
प्रियांशु चौबे (6), सियालदेह, भिक्यासेन
भावना चौबे (28), सियालदेह, भिक्यासेन

घायल

देवीदत्त पांडे (38), धीरज उनियाल (12), राजेश जोशी (14), चेतन चौबे (5), भास्कर पांडा

दुर्गम पहाड़ी इलाकों के बीच SDRF ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेजी और साहस के साथ रेस्क्यू किया। वहीं दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र शोक में डूब गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *