उत्तराखंड: सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत


उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सितारगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने रेहड़ी (जुगाड़ वाहन) को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा
घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सितारगंज के अमरिया रोड स्थित मलपुरी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रही रेहड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रेहड़ी में कुल चार युवक सवार थे। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान शादाब, नाजिम और सुल्तान के रूप में हुई है, जो सितारगंज के गौरीखेड़ा क्षेत्र के निवासी थे। इनमें शादाब और नाजिम सगे भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय किशोर को तत्काल सितारगंज उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
अस्पताल में परिजनों का आक्रोश
अस्पताल में परिजनों ने आरोपी डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने परिजनों से कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और जल्द जांच आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड: सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,15 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का दौर..
Haldwani – लापता 10वीं की छात्रा दिल्ली से सकुशल बरामद
राम राज्याभिषेक व रावण वध के साथ हुआ एसआरआई महिला रामलीला का समापन
किलबरी के गधेरे में मिला उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव_5 अप्रैल से लापता थे..