अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

दर्दनाक सड़क हादसे में 11 महीने के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा ताकुला मोटर मार्ग पर चुराड़ी और महेंद्रा क्लब के बीच उस समय हुआ, जब दिल्ली नंबर की एक कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बागेश्वर जनपद के निवासी थे और झिझाड़ गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में 11 महीने के रेहान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा मंजू देवी (44) और दिनेश राम (50) की भी जान चली गई। पांच घायलों का उपचार ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेस अस्पताल अल्मोड़ा में चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका वाहन के पहाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होने की जताई जा रही है।

विवाह समारोह से लौट रहे परिवार की यह यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *