बाथरूम को जा रही बच्ची को गुलदार ने बनाया अपना निवाला..घर में मचा कोहराम..

ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल 12.10.2020 GKM NEWS रविवार रात्रि को विकासखंड नरेंद्रनगर की पट्टी धमांदस्यूं के ग्राम सल्डोगी में गुलदार एक 7 वर्षीय बालिका स्मृति को उस वक्त अपना निवाला बना दिया, जब वह अपनी मां के साथ मकान के छत पर बाथरुम जाने को खडी़ हो रखी थी, घात लगाये गुलदार मां के सामने से ही बच्ची पर झपटा और घसीटते हुए जंगल की ओर लेगया,घटना रात्रि के 9:30 बजे के लगभग बताई जा रही है, इस घटना से जहां मुकेश सिंह के परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव और गांव के आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, घटना की सूचना ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने वन विभाग तथा पुलिस विभाग को दी, दोनों विभागों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की की खोज-बीन शुरू की 12:00 बजे रात्री को शव बरामद किया.

लोगों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है साथ ही शूटर को भी बुला दिया गया है, क्षेत्र के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत की जिलाधिकारी से वार्ता के बाद शव का पोस्टमार्टम सुमन अस्पताल में नगर में किया गया, इससे पहले डेढ़ माह पूर्व भी गुलदार ने यहीं पास के गांव डागर में धर्म सिंह पर हमला किया था, क्षेत्र के लोग तब से आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पिंजरा तब जाकर के लगाया गया जब एक बच्ची की चली गई,

बाईट,1-गिरवीर सिंह रावत, मृतक स्मृति का चाचा

बाईट,2-विवेक जोशी, बन रेंज अधिकारी, नरेन्द्रनगर

बाईट,3ओम गोपाल रावत, पूर्व विधायक नरेन्द्रनगर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *