Ad

मोदी-धामी की शानदार बॉन्डिंग,शीतकालीन यात्रा के प्रयासों की सराहना..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुरुवार को शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच गर्मजोशी भरे रिश्ते देखने को मिले। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को “छोटे भाई” और “ऊर्जावान मुख्यमंत्री” जैसे शब्दों से संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। मोदी ने धामी के साथ हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों को बार-बार सराहा, खासकर शीतकालीन यात्रा और उत्तराखंड के आर्थिक विकास से जुड़े प्रयासों को। उन्होंने इसे एक अभिनव पहल बताया और मुख्यमंत्री तथा उनकी टीम को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और धामी सरकार इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है।

हर्षिल की जनसभा में प्रधानमंत्री को लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “मोदी-मोदी” के नारों से गूंजते माहौल में उन्होंने कई बार मुस्कुराए और विनम्रता से हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। पारंपरिक परिधान में नजर आए मोदी ने अपने संबोधन में कई स्थानीय शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों का दिल जीत लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page