Ad

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, तीन की हुई गिरफ्तारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि सलमान खान को खत के ज़रिए धमकी मिली है। धमकी भरा खत उनके पिता को मिला है। इस से पहले भी कई दफा सलमान खान को हत्या की धमकी मिल चुकी है, और कई बार उन्हें मारने की भी कोशिश हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल एक्टर सलमान खान के पिता को एक खत मिला है जिसमें सलमान का हाल सिद्धू मूसे वाला जैसा करने की बात की गई है। इस लेटर में पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। लेटर में लिखा हुआ है कि उनकी तरह ही सलमान खान को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। लेटर सामने आते ही महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अपना फैसला सुनाया और कुछ देर पहले ही मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची है।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को धमकी भरा लेटर मिलने से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी लोग सलमान खान को लेकर काफी चिंतित हैं। पुलिस भी अब इस मामले में अलर्ट मोड में है और पूरे मामले में संजीदगी से जांच कर रही है। आज मुंबई पुलिस की टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन ले लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमकी मामले में सोमवार को नवी मुंबई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी नवी मुंबई के वाशी में रहते थे. तीनों आरोपियों में रजत जाट, सुमित बिठोडी और अमित छोटा ने चिट्ठी लिखकर अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था. सलीम खान और सलमान खान को मिले इस लेटर में लिखा था कि उनका हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा ही होगा. फिलहाल, इन तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ जारी है.

आपको बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा को मद्देनजर मुंबई पुलिस एक्टर के घर पर मौजूद है. वहीं, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने भी सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा को बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं. इसी के साथ, अब सलमान खान और उनके पिता पुलिस की निगरानी में हैं.

वहीं, दूसरी ओर बात करें सलीम खान को मिले धमकी भरी चिट्ठी की तो पुलिस का कहना है कि ये चिट्ठी एक्टर को बेंच पर रखी मिली थी. रोज सुबह की तरह सलीम खान जॉगिंग के बाद जिस जगह पर बैठते हैं ये चिट्ठी भी वहीं रखी मिली थी. जिस वक्त ये लेटर उनके हाथ लगा उस वक्त सुबह के साढ़े सात से आठ बजे के बीच मिली थी. जिसमें उन्होंने अपने और बेटे सलमान के खिलाफ जान से मारने की धमकी पढ़ी.

बांद्रा पुलिस भी मामले की तहकीकात में जुटी

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि बांद्रा पुलिस भी इस मामले की तहकीकात में लगी हुई है. जांच के दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है. जिसके बाद आगे की जांच अभी जारी है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को धमकी मिले पत्र के बाद अब दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

काले हिरण केस में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की दर्दनाक मौत के बाद खबरें आ रही थीं कि लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट सलमान खान हैं. इसी के नाते अब पुलिस की एक टीम की नजर लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई गैंग के ऊपर भी है. बहरहाल, सलमान खान अभी पूरी तरह पुलिस की निगरानी में हैं, इसी के नाते कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *