बाबा नीब करोली के दर पर पहुंचे CM धामी,कही ये बात है..


नैनीताल :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सवेरे कैंची धाम मंदिर में प्रार्थना अर्चना की । मुख्यमंत्री, नीब करोली महाराज के दर्शनों के बाद घोड़ाखाल हैलीपेड के लिए निकल गए, जहां से उन्हें पंतनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना है ।
चंपावत में आगामी 31 मई को विधानसभा के उपचुनाव से पहले सी.एम.धामी लगातार मंदिरो में पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं । शनिवार को देर शाम नैनीताल में आम बजट 2022-23 से पहले विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने अपने वित्त मंत्री के साथ बैठक की । बैठक में सभी के सुझाव लेने के बाद मुख्यमंत्री आज सवेरे कैंची धाम के लिए निकल गए । सी.एम.ने कहा की बाबा नीम करोली का कैंची आश्रम विश्व विख्यात हैं, जहाँ देश विदेश से लाखों श्रद्धालु वर्षभर आते हैं । सी.एम.ने कहा की कैची धाम को और ज्यादा कैसे विकसित किया जा सकता हैं इसपर विचार करने की जरूरत है । कहा कि आने वाले पर्यटकों और श्रद्धांलुओं के लिये बेहतर व्यवस्था देने पर विचार किया जायेगा…
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल