यहां बाल- बाल बचे SDM, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, गाड़ी को बनाया निशाना..


उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एसडीएम (SDM) की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में एसडीएम (SDM) व उनके कर्मचारी बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार खटीमा एसडीएम (SDM) रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से जमौर खुदागंज चौराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस टक्कर में गनीमत रही कि एसडीएम (SDM) व उनके कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वहां से भागने की कौशिश की तभी इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधी एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी से जा भिड़ी। इस घटना में एसडीएम (SDM) खटीमा रविंद्र बिष्ट के साथ कार में बैठे उनके कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए।
इस घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी में ले आई। एसडीएम (SDM) ने साफ किया है कि खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा