इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/काठगोदाम। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में एक बार फिर संगीत के सुरों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। 21 और 22 अगस्त 2026 को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वाद्य यंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता ‘Instrumental Freaks’आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और निर्णायक मंडल के मनोज पांडे, स्वरित जोशी एवं तक्ष बल्यूटिया ने मां शारदा का आह्वान और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पहले दिन कक्षा 6 से 8 और दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।गिटार, हारमोनियम, तबला, ढोलक, बांसुरी, सेक्सोफोन, ड्रम, कांगो, क्लेप बॉक्स, कीबोर्ड और जैम्बे जैसे वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हर प्रस्तुति में विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास और संगीत के प्रति जुनून साफ नजर आया।

निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतियोगिता के बाद विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन और निर्णायक मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग

प्रथम स्थान / मलय पंत (हारमोनियम), मौलिक भट्ट (क्लेप बॉक्स), वैदिक भट्ट (तबला), ऋतुराज पंत (कांगो), दिव्यांश शर्मा (गिटार), मान्या अधिकारी (ढोलक), अक्षित कोहली (सेक्सोफोन), वंशिका रेड्डी (कीबोर्ड)।

द्वितीय स्थान / हर्षिता तिवारी व मायिल साह (हारमोनियम), वंशिका जोशी (क्लेप बॉक्स), मुदित भट्ट (तबला), मानस जोशी (कांगो), शिवाक्षी प्रकाश (गिटार), रूही भंडारी (ढोलक), राफे (सेक्सोफोन), हृद्यांश तिवारी (कीबोर्ड)।

तृतीय स्थान – तनिष्क जोशी (हारमोनियम), मानविक अधिकारी (क्लेप बॉक्स), ओम पंत (तबला), गौरव रावत (सेक्सोफोन), अक्षत महेश सक्सेना (कीबोर्ड)।

सीनियर वर्ग

प्रथम स्थान – अक्षिज बेलवाल (हारमोनियम), हर्षवर्धन रौतेला (क्लेप बॉक्स), गुरुनूर कौर एवं प्रियांश भट्ट (तबला), चैतन्य बिष्ट (कांगो), शिवांस बल्यूटिया (गिटार), लवयान्स कुमार (ढोलक), रुद्र शर्मा (सेक्सोफोन), आक्षी चंद्र (कीबोर्ड), कार्तिक चिन्याल (जैम्बे), स्वास्तिक गोस्वामी (ड्रम)।

द्वितीय स्थान – दक्ष कार्की (हारमोनियम), अर्थव मनचंदा (क्लेप बॉक्स), आदित्य पांडे एवं निखिल कोहली (तबला), पार्थ उप्रेती (कांगो), नील वर्मा (गिटार), दक्षेश पांडे (ढोलक), लक्ष्य बुढ़लाकोटी एवं रमणिका जोशी (सेक्सोफोन), केशव वशिष्ठ (कीबोर्ड), भाविका मठपाल (जैम्बे), भव्य पांडे (ड्रम)।

तृतीय स्थान – शिया रावत (हारमोनियम), आषी मिश्रा (क्लेप बॉक्स), कोमल रावत एवं अक्षलेश चंद्रा (तबला), ओम गोस्वामी (गिटार), शंशाक भट्ट (ढोलक), शिवांस आर्या एवं अदिति भट्ट (सेक्सोफोन), वंश पाठक (कीबोर्ड), दिव्यांश नेगी (ड्रम)।

प्रतियोगिता में कुछ विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुतियां भी दीं। जूनियर वर्ग में भव्य जोशी ने बांसुरी और ईमोन मैसी ने ड्रम पर प्रस्तुति दी, जबकि सीनियर वर्ग में लवी गंगोला ने बांसुरी की शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा।

संगीत के जरिए प्रतिभा को मंच

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की चेयरपर्सन और प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अदिति मिश्रा, अभिनव जोशी, अवनि जोशी, प्रियांशी बिष्ट, रितिशा सुयाल, दिव्यंका बल्यूटिया, मयूरेश तड़ागी, मेहुल जोशी और आस्था त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, गुंजन जोशी, उर्मिल जोशी, शिखा सोलोमन, रिचा वर्मा और नीरु गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *