

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान श्रृंखला में संबोधन किया. नड्डा ने संबोधन के दौरान भारत के चंद्रयान 3 की तारीफ की, साथ ही कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी प्रमुख नड्डा ने कहा, ”इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम सभी को गर्व है क्योंकि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश बन गए हैं। उन्होंने कहा, हमारे साहस की, हमारे अध्यात्म की, हमारे विकास की हवाएं अब चांद तक पहुंचने लगी है, जो सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
जेपी नड्डा अपने दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. इसके अलावा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा अपने संबोधन से पहले हरिद्वार विधानसभा की बूथ संख्या 174 स्थित सभागार में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली