Ad

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज़,बारिश के आसार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम के तेवर आज बदलने की संभावना है। देहरादून सहित आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की उम्मीद है। फिलहाल राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडरा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछार भी हो सकती है। शुक्रवार को देहरादून में धूप खिली रही, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी ठंड में कमी आई है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड महसूस हो रही है।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी देखने को मिला, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि जनवरी महीने में बारिश का कोई खास असर नहीं देखने को मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page