Ad

ज़िला अधिकारी द्वारा गठित की गई टीम ने किया बड़ा खुलासा,मनमानी कर वसूल रहे थे फीस अब होगी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल ज़िलाधिकारी सविन बंसल द्वारा हल्द्वानी विकास खण्ड के अन्तर्गत संचालित निजी विद्यालयों द्वारा लिये जा रहे शुल्क और तत्सम्बन्धित शिकायतो को गम्भीरता से लिया था. शिकायतो की जांच तथा उनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा जांच दलों का गठन किये जाने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये थे, जिसके क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय चार जांच दलों का गठन कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

गठित टीम ने खुलासा किया कि 12 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं जो शासनादेश के विपरीत फीस ले रहे थे इन सभी स्कूलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है साथ ही विद्यालय का पक्ष जानने के बाद संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

12 स्कूलों के नाम

केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल

डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल

एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल

स्कॉलर्स अकैडमी

टिंकू मॉडर्न पब्लिक स्कूल

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

वाइटहॉल स्कूल

आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल

हिमालयन विद्या मंदिर

यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल

नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल

सरस्वती एकेडमी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *