

उत्तराखण्ड के नैनीताल में फ्रॉग पॉइंट के पास खाई में गिरे दो लोगों को नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सकुशल रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दोनों लोग इस मार्ग से बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
नैनीताल में खैरना चौकी को आज दोपहर में सूचना मिली की दो लोग गरमपानी फ्रॉग पॉइंट के पास बाइक समेत नदी की तरफ गिर गए हैं। बाइक तो रास्ते में अटक गई लेकिन दोनों युवक गहरी खाई में नदी की तरफ जा गिरे। खैरना पुलिस की टीम रैस्क्यू में उपयोग होने वाले उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रैस्क्यू शुरू किया।
इस बीच एस.डी.आर.एफ.की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग एक बजे दो युवक सहारनपुर से बद्रीनाथ को जाते समय अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD 9173 के साथ फ्रॉग पॉइंट पर शिप्रा नदी की खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर तत्काल खैरना चौकी पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम मौक़े पर पहुंची और घायलों को रैस्क्यू कर निकाल गया।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शाहजहांपुर निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय बृजभान यादव और 26 वर्षीय अनुज यादव को गरम पानी अस्पताल लाया गया। दोनों को हायर सेंटर भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी