Ad

नैनीताल जिले में भारी बारिश के मद्देनज़र DM ने जारी किए छुट्टी के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 10 अगस्त, 2023 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 11 अगस्त, 2023 से 14 अगस्त, 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त ( पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है ।

ADVERTISEMENTSAd

जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 11.08.2023 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 11.08.2023 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *