

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नबाब, जनता पर बिगड़ गए और गालीगलौच करने लगे। उनका ये व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और अब जोरों से वायरल हो रहा है।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं वहीं उनकी टीम के नेता मामूली सी बात पर आम जन पर गाली गलौच करते कैमरे में कैद हो जाते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर पार्टी से जुड़े लाेग ही सरकार की साख को बट्टा लगाने में जुटे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नबाब, हल्द्वानी के जवाहर नगर स्थित रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर लोगों को धमकाते दिख रहे हैं। भद्दी भद्दी गली गलौच के साथ वरिष्ठ नेता घर के आगे सड़क में पार्क की गई मोटरसाइकिल को तोड़ने की मंशा से गिराते नजर आ रहे हैं।
नेता जी ने बीच सड़क पर खड़े होकर स्कूटी और मोटरसाइकिल सड़क में पार्क करने वाले लोगों को जमकर गालियां दी। इस दौरान मंत्री कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहा जो मंत्री को पकड़ता दिखाई दे रहा रहा है। मंत्री के दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह विडियों लगभग चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद शहर कि राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।
नोट – क्या पद पर आसीन एक नेता का जनता के प्रति यह आचरण शोभा देता है, क्या संज्ञान लेंगे सूबे के मुखिया ?


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video
जनगणना 2027 : पहली बार मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह..haldwani
Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..