

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के बाहर खड़े होकर गालियां देने और न्यायालय को बंद करने की धमकी देने के लिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस अधेड़ को उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
नैनीताल में उच्च न्यायालय के आगे की सार्वजनिक सड़क में गेट संख्या 5 से घुसकर ए.टी.आई.को जाने वाले गेट नंबर 1 से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बाहर निकला। उस अधेड़ ने न्यायालय के बाहर खड़े होकर काफी देर अपशब्दों का उपयोग किया। नैपाली मूल का अधेड़, नशे की हालत में था, जिसे न्यायालय की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम ने काफी देर तक सहन किया।
बताया जा रहा है कि ये अधेड़ पहले भी ऐसा कर चुका है। आज, सब्र का बांध टूटने के बाद सुरक्षा टीम ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया और तत्काल चीता मोबाइल गश्त टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। इस दौरान अधेड़ न्यायालय के समीप बने एक भोजनालय में खाना खाने लगा। काफी देर इंतजारी के बाद चीता मोबाइल पुलिस टीम आरोपी को उठाकर कोतवाली ले गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी